Home » राजस्थान » जयपुर नगर निगम हेरिटेज स्वास्थ्य शाखा की सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जयपुर नगर निगम हेरिटेज स्वास्थ्य शाखा की सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जयपुर(सुनील शर्मा) हेरिटेज निगम की स्वास्थ्य शाखा ने शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की।इस दौरान
उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने 120 किलो पॉलीथिन जब्त की।उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।जिसमें आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि वे पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें। साथ ही अभियान में पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान पिछले एक महीने में 399 किलो पॉलीथिन की जब्त की है, साथ ही 66 हजार रुपए का चालान भी किया है।

शुक्रवार को भी दस्ते ने बाइक पर लेकर जा रहे दो पॉलीथिन के कट्टे पकड़े, जिसमें करीब 120 किलो पॉलीथिन थी। उन्होंने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर
परकोटे के बाजारों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके बाद भी पॉलीथिन का उपयोग करने या बेचने पर निगम सख्त कार्रवाई कर रहा है।वहीं आमजन में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी मिलें,इसके लिए उपायुक्त स्वास्थ्य के नेतृत्व में रामगंज बाजार से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई। जिसमें निगम अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्लास्टिक के खिलाफ नारे लगा कर आमजन को जागरूक किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines