Home » राजस्थान » सामूहिक गौठ आयोजन में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत

सामूहिक गौठ आयोजन में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत

जयपुर: आगरा रोड स्थित विजयपुरा विकास नगर सी विकास समिति के तत्वाधान में विशाल सामूहिक गौठ का आयोजन घाट के बालाजी मंदिर परिसर जयपुर में किया गया इसके बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राकेश मैहलूनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत समस्त कॉलोनीवासियों द्वारा बालाजी महाराज कि पूजा आराधना एवं प्रसादी का थाल चढ़ाकर क्षेत्र में उन्नति चैन की कामना कि गई इस सामाजिक आयोजन में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी व विजयपुरा सरपंच रामवतार शैरसिया सहित कहीं जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मैहलूनी ने कहा कि समिति द्वारा इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया जाता है ऐसे कार्यक्रमों से से समाज में भाईचारा व सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है तथा लोगों में सकारात्मक संदेश जाता है कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष शिवचरण गुर्जर, रामसिंह शेखावत गजेंद्र जितेंद्र जांगिड़ रामवतार मुकेश जितेंद्र धर्मपुरा लोकेश नरेश विनोद जयप्रकाश आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज