Home » राजस्थान » संत रविदास जी के विचार आज के समाज के लिए अति प्रासंगिक- बेढ़म

संत रविदास जी के विचार आज के समाज के लिए अति प्रासंगिक- बेढ़म

डीग,  गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज के समाज के लिए अति प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, प्रेम, और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने जाति, धर्म, और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सम्मान से रहने का संदेश दिया। श्री बेढ़म ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसी प्रसिद्ध कहावतों से संत शिरोमणि ने समाज के बीच प्रत्यक्ष प्रमाण दिया था।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म रविदासपुरा नगर में संत रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री बेढ़म के कर कमलों से रविवार को रविदास मंदिर एवं संत रविदास जी प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न हुआ। गृह राज्य मंत्री प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने संत रविदास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि संत रविदास के संदेश देश को समरसता के साथ विकास के पथ पर ले जाने वाले हैं। उन्होंने संत रविदास को नमन करते हुए कहा कि भारत संतों का देश रहा है। इसी परम्परा में परमज्ञानी संत रविदास ने 13वीं शताब्दी में अपने जीवन मूल्यों से समाज को समरसता, नैतिकता व मानवता का संदेश दिए। समाज व देश के नैतिक मूल्यों को मजबूत करने हेतु उनके दिए गए संदेशों को हम सबको आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत रविदास के संदेशों को विकास व सामाजिक समरसता का आधार मानकर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उनके संदेशों को युवा पीढी से रूबरू कराने व उनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव में हम सबको भूमिका निभानी चाहिए।

गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने संत रविदास को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि 13वीं सदी में समाज में व्याप्त भेदभाव जैसी कुप्रथाओं को दूर की समाज को दिशा दी। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी आगन्तुकों का आभार जताया। इस दौरान अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में संत श्री के सी रवि गुरुजी, पूर्व विधायक आगरा गुटियारी लाल दुवेश, पूर्व पार्षद कैलाश मिश्रा, कासी भगत, बृजेंद्र सिंह आदि सम्माननीय प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज