Home » राजस्थान » राजस्थान में जून की बारिश का कोटा पूरा:कोटा-भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा, जैसलमेर में कम बरसात; सामान्य से ज्यादा पानी बरसा

राजस्थान में जून की बारिश का कोटा पूरा:कोटा-भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा, जैसलमेर में कम बरसात; सामान्य से ज्यादा पानी बरसा

राजस्थान में इस सीजन मानसून की अच्छी शुरूआत हुई है। 18 जून को राजस्थान में प्रवेश हुए मानसून के 5 दिन में ही जून माह की बारिश का कोटा पूरा हो गया। पूरे राजस्थान में अब तक (1 से 22 जून तक) कुल 70.2MM बरसात हो चुकी है, जबकि पूरे जून महीने में औसत बारिश 55MM होती है। पिछले सीजन (जून 2024) की स्थिति देखे तो यहां जून के पूरे महीने में 50.3MM बारिश हुई थी, जो औसत से 9 फीसदी कम थी।

जिलेवार रिपोर्ट देखे तो 24 ऐसे जिले है, जिसमें जून माह में होने वाली औसत बारिश से भी ज्यादा पानी बरस चुका है। इसमें ज्यादातर जिले पूर्वी राजस्थान के है। सबसे ज्यादा बरसात कोटा, भीलवाड़ा जिले में हुई। कोटा में 22 जून तक कुल 164.8MM बरसात हो चुकी है, जो औसत से 83 फीसदी ज्यादा है। जबकि यहां जून के पूरे महीने में औसत बारिश करीब 90MM होती है।

इसके अलावा भीलवाड़ा में भी इस महीने 1 जून से 22 जून तक 163.3MM बारिश हो चुकी है, जो औसत से करीब 146 फीसदी ज्यादा है। जबकि भीलवाड़ा में जून के पूरे महीने में औसत बारिश 66.4MM हो चुकी है।

इन जिलों में औसत से ज्यादा बारिश

पाली, नागौर, जोधपुर, जालोर, चूरू, टोंक, सिरोही, सीकर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, कोटा, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा, अलवर और अजमेर ऐसे जिले है जिनमें जून माह की औसत बारिश से भी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

जैसलमेर में सबसे कम बारिश

जिलेवार रिपोर्ट देखे तो सबसे कम बारिश जैसलमेर जिले में हुई। यहां 1 से 22 जून तक 1.3MM ही बारिश हुई है, जबकि जून के पूरे महीने में यहां औसत बारिश 24.6MM होती है।

जिला वास्तविक बारिश (1 से 22 जून तक) औसत बारिश (1 से 30 जून तक) बारिश हुई %)
अजमेर 65 52.1 124.76
अलवर 73 67.8 107.67
बांसवाड़ा 114.3 101.2 112.94
बारां 159.6 101.7 156.93
भरतपुर 107.6 64.6 166.56
भीलवाड़ा 163.3 66.4 245.93
बूंदी 155.3 79.5 195.35
चित्तौड़गढ़ 137 79.4 172.54
दौसा 115 67.3 170.88
धौलपुर 79.5 61.6 129.06
डूंगरपुर 70.1 89.6 78.24
जयपुर 97.2 66.8 145.51
झालावाड़ 93.2 105 88.76
झुंझुनूं 100.3 65.1 154.07
करौली 135.2 66.6 203
कोटा 164.8 89.9 183.31
प्रतापगढ़ 104.2 105.8 98.49
राजसमंद 131.1 70.3 186.49
सवाई माधोपुर 84.7 71.5 118.46
सीकर 104.9 62.6 167.57
सिरोही 116 75.6 153.44
टोंक 119.0 64.3 185.07
उदयपुर 70.7 77.1 91.70
बाड़मेर 30.2 33.7 89.61
बीकानेर 26.3 42.7 61.59
चूरू 65.5 52.6 124.52
हनुमानगढ़ 24.6 46.2 53.25
जैसलमेर 1.3 24.6 5.28
जालोर 65.8 40.3 163.28
जोधपुर 48.1 38.3 125.59
नागौर 98 55.3 177.22
पाली 71.3 51.9 137.38
गंगानगर 12.6 34 37.06
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज