Home » राजस्थान » चार करोड़ से बनेगा श्री कृष्ण शिक्षा संस्थान छात्रावास:आधुनिक तकनीकी भवन में दो बड़े सभागार, लाइब्रेरी और 26 कमरे बनेंगे

चार करोड़ से बनेगा श्री कृष्ण शिक्षा संस्थान छात्रावास:आधुनिक तकनीकी भवन में दो बड़े सभागार, लाइब्रेरी और 26 कमरे बनेंगे

कोटपूतली क्षेत्र के पावटा में श्री कृष्ण शिक्षा संस्थान छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। यादव समाज अध्यक्ष भैरूं हुल्डा ने इस परियोजना में 51 लाख रुपए का सहयोग दिया है।

छात्रावास के लिए प्राइम लोकेशन पर 67 एकड़ जमीन खरीदी गई है। इस जमीन की कीमत सवा दो करोड़ रुपए से अधिक है। छात्रावास भवन का निर्माण क्षेत्र ग्यारह सौ वर्ग गज में होगा।

दो मंजिला छात्रावास में दो बड़े सभागार, लाइब्रेरी और 26 कमरे बनेंगे। इसके अलावा किचन, शौचालय और लिफ्ट की सुविधाएं भी होंगी। कैंपस की साढ़े ग्यारह फुट ऊंची चारदीवारी का निर्माण भी किया जा रहा है।

कोटपूतली के पूर्व समाज अध्यक्ष गिरधारी लाल यादव और अन्य पदाधिकारियों ने निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। परियोजना के संरक्षक किशनलाल गुरुजी, सूरजमल हवलदार, साधुराम आफरिया समेत कई समाज के प्रतिनिधि इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

करीब चार करोड़ रुपए लागत से बन रहे इस आधुनिक तकनीकी भवन के लिए समाज के उत्साही भामाशाहों ने अब तक लगभग तीन करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान किया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने भी इस परियोजना में 25 लाख रुपए का योगदान दिया है।

समाज के प्रबुद्धजनों का सहयोग लगातार जारी है। इसका प्रत्यक्ष लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। युवा छात्र-छात्राएं इस संस्थान के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, व्यवसाय, वकालत, शिक्षण, कृषि व रक्षा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। यह छात्रावास निश्चित रूप से युवा जनशक्ति को एक सुंदर, व्यवस्थित, अनुशासित और संस्कारित भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज