Home » राजस्थान » उदयपुर में 2 तस्कर गिरफ्तार:एक पर 15 और दूसरे के खिलाफ 2 मामले दर्ज; नशे से कमाई गई संपत्ति होगी जब्त

उदयपुर में 2 तस्कर गिरफ्तार:एक पर 15 और दूसरे के खिलाफ 2 मामले दर्ज; नशे से कमाई गई संपत्ति होगी जब्त

उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चरस-गांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी प्रभारी श्यामसिंह रत्नू ने बताया कि आरोपी न्याज मोहम्मद और अनिल सिंह को 300 ग्राम गांजे और 30 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच टीडी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह को सौंपी है।

पुलिस ने बताया- ट्रांसपोर्ट नगर एरिया में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम न्याज मोहम्मद उर्फ न्याजु पिता स्व. बसीर मोहम्मद निवासी नेला और दूसरे ने अनिल सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी विजयसिंह पथिक नगर होना बताया।

इनके पास संदेहास्पद वस्तु होने की संभावना से पुलिस ने न्याज मोहम्मद की तलाश ली तो काले रंग की प्लास्टिक थैली मिली। जिसे खोलकर देखा तो 300 ग्राम गांजा निकला। इसी तरह उसके साथ अनिल सिंह की तलाशी ली तो उसकी जेब से भी सफेद थैली में 30 ग्राम चरस होना पाया गया।

पुलिस ने बताया- आरोपी न्याज मोहम्मद के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस सहित अन्य धाराओं में 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, अनिल सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। आरोपियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज