Home » राजस्थान » दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार पलटी:ड्राइवर को झपकी आने से हादसा, दो महिलाओं समेत तीन घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार पलटी:ड्राइवर को झपकी आने से हादसा, दो महिलाओं समेत तीन घायल

अलवर के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार देर शाम डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गई। कार जयपुर से दिल्ली जा रही थी। हादसे में ड्राइवर और दो महिलाएं घायल हो गई।

घायलों को अलवर रेफर किया

घायलों में यूपी के इटावा मैनपुरी निवासी ड्राइवर शिवम, गाजियाबाद की सुरभि अग्रवाल और सिंगापुर निवासी सैंड्रा शामिल हैं। सभी घायलों को पहले बड़ौदा मेव सीएचसी ले जाया गया। बाद में उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया।

सैंड्रा ने बताया कि वह अपनी दोस्त सुरभि के साथ जयपुर से दिल्ली जा रही थी। सुरभि को गाजियाबाद में रुकना था। सैंड्रा को दिल्ली से रात 10:50 बजे सिंगापुर की फ्लाइट पकड़नी थी। उन्होंने जयपुर के सांगानेर से टैक्सी बुक की थी।

घायलों को अलवर रेफर किया गया।
घायलों को अलवर रेफर किया गया।

ड्राइवर को आई झपकी

दुर्घटना उस समय हुई जब ड्राइवर शिवम को झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। एनएचएआई की एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज