Home » राजस्थान » 4 साल की मासूम से दरिंदगी, रैगर समाज ने जताया आक्रोश; CM गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

4 साल की मासूम से दरिंदगी, रैगर समाज ने जताया आक्रोश; CM गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यावर: पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी एक 4 वर्षीय बालिका के साथ घटित दुष्कर्म का अखिल भारतीय रैगर महासभा ने आक्रोश जताया है. आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर रैगर समाज के लोगों ने सीएम के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया.

सीएम के नाम जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह को दिए गए ज्ञापन में बताया कि पाली के एक निजी स्कूल में एक 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने दर्ज एफआईआर में स्कूल संचालक द्वारा सांठगांठ कर किसी अन्य का नाम दर्ज करवाया दिया है. जबकि प्रकरण में स्कूल संचालक तथा उसका पुत्र शामिल है.

ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस की मिलीभगती से 29 नवंबर को स्कूल में विरोध प्रदर्शन करने गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ज्ञापन में प्रकरण के वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को राज्य सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS