Home » राजस्थान » अलवर में 20 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था; एक साल पहले शेयर मार्केट में भी नुकसान हुआ

अलवर में 20 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था; एक साल पहले शेयर मार्केट में भी नुकसान हुआ

अलवर में एक 20 साल के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। युवक सुनील कुमार प्रजापत अलवर के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था।

घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे जंक्शन के सामने संजय कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि सुनील ने करीब एक साल पहले शेयर मार्केट में भी रुपए लगाए थे, जिसमें नुकसान हुआ था। हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

बीटेक की पढ़ाई छोड़ी, रूम पर अकेला था

सुनील मालखेड़ा के नेथला गांव का रहने वाला था। वह अलवर में अपने दोस्त सत्येंद्र के साथ रहता था। सत्येंद्र गांव गया हुआ था। सोमवार सुबह जब वह गांव से आया तो गेट खटखटाया। लेकिन, सुनील ने कमरे का गेट नहीं खोला।

इस पर उसने जाली से देखा तो सुनील फंदे से लटका हुआ दिखा। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सत्येंद्र ने बताया कि सुनील एक महीने पहले ही उसके कमरे पर आकर शिफ्ट हुआ था। अब अचानक सुसाइड कर लिया, इसका भी कारण पता नहीं चला है।

मृतक के शव को कमरे से बाहर निकाला गया।
मृतक के शव को कमरे से बाहर निकाला गया।

पिता बोले-बीटेक की पढ़ाई बीच में छोड़ी थी

पिता तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि दो साल पहले साल 2023 में बीटेक में एडमिशन करवाया था। लेकिन, दूसरे साल 2024 उसने पढ़ाई छोड़ दी। पिता ने बताया कि वहां कॉलेज में रहते हुए उसने शेयर मार्केट में दोस्तों के साथ रुपए लगा दिए थे।

इसमें करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। इसके बाद वह असम चला गया और वहां 4 महीने मार्केटिंग कंपनी की नौकरी की। एक साल पहले वह अलवर आ गया था।

यहां स्टेशन रोड पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर में डिप्लोमा करने के लिए एक कोचिंग में एडमिशन लिया, जिसकी 50 हजार रुपए फीस भी जमा करवाई। पिता ने बताया कि बेटे ने क्यों सुसाइड किया इसका कारण अभी तक पता नहीं चला है।

सुनील अभी सेफ शॉ नामक एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। सुनील दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई एक निजी कंपनी में जॉब करता है और पिता उद्योग नगर थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज