Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में पर्यावरण और उद्योग पर चर्चा:9 जुलाई को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में संगोष्ठी, उद्योग मंत्री राठौड़ होंगे शामिल

राजस्थान में पर्यावरण और उद्योग पर चर्चा:9 जुलाई को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में संगोष्ठी, उद्योग मंत्री राठौड़ होंगे शामिल

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 9 जुलाई को पर्यावरण, उद्योग और खनन विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार होगी। इस सेमिनार में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि होंगे। उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सेमिनार में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन के साथ राज्य के औद्योगिक विकास और खनन क्षेत्र के विकास पर विचार-विमर्श होगा।

कार्यक्रम की घोषणा के दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा और सीडॉस के वाइस चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

सेमिनार में अगले वर्ष 5 से 8 फरवरी तक सीतापुरा के जेईसीसी में आयोजित होने वाले इंडिया स्टोन मार्ट की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। इस मार्ट का आयोजन लघु उद्योग भारती, सीडॉस और रीको द्वारा किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के स्टोन एग्जीबिटर्स और खरीदारों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट