जयपुर के कैफे में एक कॉलेज की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। दोस्ती कर झूठे प्यार में फांसकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। विद्याधर नगर थाने में पीड़ित कॉलेज छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया कर रहे है।
पुलिस ने बताया- आदर्श नगर की रहने वाली 20 साल की कॉलेज छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्त बनने पर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी ने उसके विद्याधर नगर स्थित एक कैफे में बुलाया।
मिलने पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर प्यार का झूठा वादा कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित युवती ने आरोपी फ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।






