Home » राजस्थान » इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी:लेटेस्ट की जगह पुराना माल भेजा, 90 लाख रुपए हड़पे

इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी:लेटेस्ट की जगह पुराना माल भेजा, 90 लाख रुपए हड़पे

अजमेर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के तीन जनों ने सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर लेटेस्ट की जगह आउटडेटेड माल भेज दिया। आरोपियों ने छलकपट कर राशि हड़प कर ली। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बी के कॉल नगर अजमेर निवासी डी. एस. इलेक्ट्रिी वल्डर्स पंचशील नगर के प्रोपराइटर जयंत दायमा पुत्र गोविंद प्रसाद दायमा ने मकबूल सूर्या निवासी हाईकावा एप्लाइसेंस प्राईवेट लिमिटेड हाईकावा सिलवासा, पीन्टू डीसूजा व तेजस पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि आरोपी मकबूल सूर्या नामक व्यक्ति ने सम्पर्क कर बताया कि वह हाईकावा एप्लाइंसेज जो विभिन्न इलेक्ट्रानिक उत्पादो की निर्माता कम्पनी का सी ई ओ व डायरेक्टर मालिक है। आरोपी पीन्दु डीसूजा व तेजस पटेल कम्पनी के डायरेक्टर व 50 प्रतिशत से ज्यादा के शेयर होल्डर है।

सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का रखा प्रस्ताव

इन्होने बताया कि उनकी कम्पनी द्वारा बहुत ही उच्च क्वालिटी, लेटेस्ट तकनीकी एवं डिजाइन हाईकावा एप्लाइंसेज उत्पादों की निर्माता कम्पनी है, उनके प्रोडेक्ट इम्पोर्टेड एवं जापान व बड़े देशों की तकनीकी से बनाए जाते है। जिसके लिए उनकी कम्पनी द्वारा विदेशों में जापान, चाइना व अन्य विदेश की कम्पनियों से टाई-अप किया हुआ है तथा उनके हाईकावा एप्लाइंसेज टी. वी. फिज, वांशिग मशीन, एसी. आदि सभी इलैक्ट्रानिक उत्पाद है तथा सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप राजस्थान के लिए प्रस्ताव रखा। साथ ही बताया कि सभी जगह अच्छी डिमांड है तथा कम्पनी द्वारा इलेक्ट्रानिक विज्ञापन ऑनलाइन विज्ञापन सेल्स प्रमोशन के निए सभी खर्चा कम्पनी करेगी।

एग्रीमेंट किया, पैसे लेकर माल भेजा

बताया कि राजस्थान में कोई भी स्वयं के द्वारा डीलर स्टॉकिट एवं डायरेक्ट सेंलिग नहीं की जाएगी। इसका अधिकार सुपर डिस्ट्रीब्यूटर का होगा। इसके बाद एग्रीमेन्ट आदि किए। एग्रीमेन्ट अनुसार कम से कम 5 लाख रुपए या उससे अधिक राशि का आर्डर ही एक साथ किया जा सकता था तथा मंगाए गए माल का भुगतान तुरन्त किया जाना था। इस पर मकबुल सूर्या, पीन्टू डीसूजा व तेजस पटेल के विश्वास पर काफी माल मंगवाकर भुगतान तुरंत कर दिया। जो भुगतान लगभग 27 लाख रुपए था। जो माल भेजा , वो डिफेक्टिव था। उत्पाद की क्वालिटी खराब होने एवं नई तकनीकी के नहीं होने,का बताकर पुराना दे दिया। इसे बेचने में परेशानी हो रही थी।

रीपेमेंट करना था विज्ञापन व सेल्स का खर्चा

इस पर बात की तो विज्ञापन एवं सेल्स टीम सर्विस टीम अपने खर्चे से करने की बात कही और कहा कि जो भी हिसाब बनेगा वह रिपेमेन्ट कर दिया जाएगा। इस पर विभिन्न सेल्स टीम के 10-15 सदस्यों की नियुक्ति की तथा जिन्हे प्रति माह लगभग पन्द्रह हजार रूपए व अन्य भत्ते दिए। साथ ही ऑनलाईन विज्ञापन एवं अन्य विज्ञापन भी दिए। इसके बाद लाखों रुपए का माल भी मंगवाया गया। इसकी भी तकनीकी एवं डिजाईन आउटडेटेड हो चुके थ। जो मार्केट में बेचा जाना बहुत ही असंभव था।

धोखाधड़ी कर हड़प ली राशि

आरोपियों ने पांच वर्ष पुराना व बन्द हुई टेक्नोलोजी मॉडल का लेटेस्ट बताकर 90 लाख रुपए माल के प्राप्त कर लिए। छल कपट कर यह राशि हडप कर गए। साथ ही विज्ञापन सेल्स टीम एवं सर्विस का खर्चा रिपेमेन्ट नहीं किया जो लगभग दस लाख रुपए था। मकबुल सूर्या, पीन्टू डीसूजा व तेजस पटेल ने झूठा झांसा देकर व षड्यंत्र रचकर रकम हड़प कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक