Home » राजस्थान » कैरिज कारखाने के एसी कोच में लगी आग:मेंटेनेंस के दौरान चिंगारी से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं, पाया काबू

कैरिज कारखाने के एसी कोच में लगी आग:मेंटेनेंस के दौरान चिंगारी से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं, पाया काबू

अजमेर में रेलवे के कैरिज कारखाने में सोमवार रात ट्रेन के एक एसी कोच में भीषण आग लग गई। आग लगने से कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कोच में मेंटेनेंस के दौरान आग लगने का कारण बताया जा रहा है। वही, कोच में लगी भीषण आग का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात 9 बजे के करीब जॉन्सगंज स्थित रेलवे के कैरेज कारखाने में रोजाना की तरह ट्रेन के डिब्बों को सुधारने का काम किया जा रहा था। इसी बीच एक ट्रेन के एसी कोच में वेल्डिंग करते समय चिंगारी ट्रेन के डिब्बे में पहुंच गई और जिससे आग लग गई।

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत रेलवे के अधिकारियों को दी गई। कर्मचारियों की ओर से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद