Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में स्कूल और होटल बिजली चोरी कर रहे:22.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, कनेक्शन काटकर मीटर जब्त किए

जयपुर में स्कूल और होटल बिजली चोरी कर रहे:22.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, कनेक्शन काटकर मीटर जब्त किए

जयपुर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम ने सोमवार को चौमूं और गोविंदगढ़ क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने SGR स्कूल उदपुरिया, होटल गोविंदगढ़ हवेली, राधे कृष्णा होटल और दो घरों पर छापा मारा। इन जगहों पर एलटी पोल से सीधे तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। विजिलेंस टीम ने करीब 22.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सभी कनेक्शन काटते हुए मीटर जब्त किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विजिलेंस) महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया- बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस टीम सतत मॉनिटरिंग कर रही है और चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौमूं और गोविंदगढ़ में होटलों और अन्य उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा गया।

कहां-कहां की गई कार्रवाई

SGR स्कूल, उदपुरिया में बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां 13 लाख 90 हजार 123 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कनेक्शन काटकर मीटर जब्त किया गया।
राधे कृष्णा होटल, गोविंदगढ़ पर 5 लाख 97 हजार 43 रुपए का जुर्माना लगाया गया और मीटर जब्त किया गया।
होटल गोविंदगढ़ हवेली में भी तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। यहां 1 लाख 54 हजार 391 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा बाबूलाल और कजोड़मल के घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों पर 1 लाख 12 हजार 655 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
निर्धारित समय में नहीं भरा जुर्माना तो होगा मुकदमा

अधीक्षण इंजीनियर (विजिलेंस) बी.एल. शर्मा ने बताया- सभी उपभोक्ताओं को जुर्माना राशि समय पर जमा करवानी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाना में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान अधिशाषी इंजीनियर (विजिलेंस-ज.जि.वृ.) चेतन स्वरूप भंसाली सहित टीम के अन्य अधिकारी और तकनीशियन मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक