Home » राजस्थान » बीकानेर के कांग्रेस नेता की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी:ड्राइविंग करते आई नींद की झपकी, डॉ. राजेंद्र मूंड बाल-बाल बचे, जयपुर जा रहे थे

बीकानेर के कांग्रेस नेता की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी:ड्राइविंग करते आई नींद की झपकी, डॉ. राजेंद्र मूंड बाल-बाल बचे, जयपुर जा रहे थे

बीकानेर से कांग्रेस के युवा नेता डॉ. राजेंद्र मूंड सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को काफी नुकसान हुआ है लेकिन स्वयं मूंड पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसा सीकर के लक्ष्मणगढ़ के पास उस वक्त हुआ, जब कार ड्राइव करते वक्त नींद की झपकी आ गई। मूंड अब जयपुर पहुंच गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. राजेंद्र मूंड को दोपहर तक जयपुर पहुंचना था। उन्होंने यहां पंचशती सर्किल से एक बस बुक कराई थी। बस अचानक कैंसिल हो गई। ऐसे में वे अपनी कार में ही जयपुर रवाना हो गए। कार स्वयं मूंड चला रहे थे कि रास्ते में उन्हें हल्की झपकी आ गई। स्पीड में चल रही कार बेकाबू होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

मूंड ने बताया कि जयपुर में एक महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग लेना था। बस कैंसिल होने पर वे निजी कार से रवाना हुए। रास्ते में अचानक नींद की झपकी आने से कार सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। डॉ. मूंड ने कहा कि ईश्वर और शुभचिंतकों की कृपा से वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना पर चिंतित समर्थकों को मूंड स्वयं अपनी कुशलता की जानकारी दे रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद