कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र के भेरुजी के मंदिर के पास के मकान में एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। परिजन बेहोशी की हालत में युवक को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए, जहां आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को एमबीएस अस्पताल के मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया।
नांता पुलिस थाना हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने बताया- सोमवार शाम भेरुजी के मंदिर के पास रहने वाले मुकेश गोचर (35) ने अपने घर पर जहर खा लिया। मुकेश के पास जहर का पाउच भी मिला था। बेहोशी की हालत में परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मुकेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 56






