Home » राजस्थान » खातेदारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन करते दो आरोपी गिरफ्तार:विरोध करने पर दी थी जान से मारने की धमकी, जेसीबी जब्त

खातेदारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन करते दो आरोपी गिरफ्तार:विरोध करने पर दी थी जान से मारने की धमकी, जेसीबी जब्त

चौमूं के कालाडेरा थाना क्षेत्र में खातेदारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला 21 जनवरी 2025 का है, जब कानरपुरा निवासी कैलाश यादव ने कोर्ट के माध्यम से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लोग उनकी खातेदारी भूमि से जबरन ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ले जा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

कालाडेरा थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने कानरपुरा निवासी जगदीश प्रसाद (36) भूराराम यादव और तेजपाल यादव (40) पुत्र सीताराम यादव को गिरफ्तार किया। मौके से मिट्टी खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद