Home » राजस्थान » ब्लूटूथ से नकल पर ज्यूनियर क्लर्क बनी संगीता बिश्नोई गिरफ्तार:राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने 2022 में निकाली थी भर्ती, 2023 में हुई थी परीक्षा

ब्लूटूथ से नकल पर ज्यूनियर क्लर्क बनी संगीता बिश्नोई गिरफ्तार:राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने 2022 में निकाली थी भर्ती, 2023 में हुई थी परीक्षा

राजस्थान एसओजी की टीम ने ब्लूटूथ डिवाइस से परीक्षा पास कर कनिष्ठ लिपिक बनी संगीता बिश्नोई को आज गिरफ्तार किया। संगीता बिश्नोई वर्तमान में सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देसूरी में पदस्थापित हैं।

पुलिस के अनुसार- नकल गैंग के सरगना पौरव कालेर ने आरोपी को ब्लूटूथ से परीक्षा में नकल कराई थी। जिससे आरोपी परीक्षा में पास हुई और नौकरी पर लगी।

2022 में हुई थी सीधी भर्ती
एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने कनिष्ठ न्यायिक, सहायक लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती 2022 में निकाली थी। इसकी परीक्षा 12 और 19 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी।

मुख्य आरोपी पौरव कालेर के सम्पर्क में थी
इस परीक्षा में आरोपी संगीता बिश्नोई ने भी फॉर्म भरा था। संगीता का 19 मार्च को आरएनबी यूनिवर्सिटी बीकानेर में सेंटर आया, जहां पर दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा होनी थी। संगठित नकल गिरोह के मुख्य आरोपी पौरव कालेर संगीता के सम्पर्क में था। पौरव ने सालासर से मोबाइल फोन से संगीता बिश्नोई को परीक्षा केन्द्र में ब्लूटूथ डिवाइस से प्रश्न पत्र के उत्तरों की नकल करवाई थी। नकल कर संगीता ने यह परीक्षा पास कर ली थी। इसके बाद उसका कनिष्ठ श्रेणी लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) के पद पर चयन हो गया।

संगीता बिश्नोई के बारे में एसओजी को जब जानकारी लगी तो टीम ने इस सम्बन्ध में जांच करना शुरू किया। जांच में पुष्टि होने पर आज संगीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बुधवार को संगीता बिश्नोई को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास