Home » राजस्थान » मांसी बांध की पाल के पास टूटी सड़क, हादसे का डर

मांसी बांध की पाल के पास टूटी सड़क, हादसे का डर

नवरंगपुरा रानोली से मनहोरपुरया, बनस्थली, देवनारायण मंदिर और निवाई को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मांसी बांध की पाल के पास कई जगहों से टूट गई है। यह सड़क बांध की चादर के सामने से होकर गुजरती है। सड़क के एक ओर नदी है, दूसरी ओर बांध की पाल। ऐसे में सड़क पर निकलने की जगह बहुत कम बची है।

पिछले साल बांध के ओवरफ्लो के दौरान चादर के सामने बनी रपट भी टूट गई थी। एक साल बीतने के बाद भी उसकी मरम्मत नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।

पूर्व ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष केदार चौधरी, रामसिंह, महेंद्र सिंह राजावत और भंवरलाल ने बताया कि यह सड़क दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को देवधाम जोधपुरिया और बनस्थली निवाई से जोड़ती है। सड़क के टूटने और रपट के खराब होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। बांध की चादर चलने पर देखने वाले पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। जो इसी सड़क मार्ग से चादर तक पहुंचेगी इस दौरान टूटी सड़क से दुर्घटना की सम्भावना अधिक होंगी।करीब 10 साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। इसकी लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। ग्रामीणों ने टूटी सड़क और रपट की तुरंत मरम्मत की मांग की है। ताकि कोई जनहानि न हो।

अभियंता मोनिका उपाध्याय, सार्वजनिक निर्माण विभाग निवाई ने बताया कि टूट चुकी सड़क का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश