Home » राजस्थान » राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, राजलदेसर के पास हुआ हादसा, पायलट समेत 2 की मौत

राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, राजलदेसर के पास हुआ हादसा, पायलट समेत 2 की मौत

राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ.
जयपुर: राजस्थान के रतनगढ़ में फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ. इस हादसे में पायलट समेत 2 लोगों की मौत हो गई है. क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया. डिफेंस सूत्रों की खबर के मुताबिक, क्रैश हुआ फाइटर प्‍लेन भारतीय वायु सेना का जुगआर है.
दो लोगों के घायल होने की खबर
फिलहाल दो लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है. हालांकि हताहतों की सटीक संख्या, पायलट या पायलटों की स्थिति, क्रैश का समय, जेट ने किस लिए उड़ान भरी थी, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राजस्थान में वायुसेना के कई अड्डे हैं, जिनमें एक जोधपुर और दूसरा बीकानेर में है. अप्रैल में गुजरात के जामनगर के पास वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
क्रैश साइट पर जेट का मलबा बिखरा हुआ मिला है जिसमें आग लगी हुई है. जैसे ही फाइट जेट के क्रैश की खबर फैली, वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके. गांववालों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक