जयपुर। जल महल पर सफाई सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हेरिटेज निगम सख्त कदम उठाने जा रहा है। इस संबंध में हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने मानसागर मछलियों को दाना डालने पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आयुक्त निगम ने कहा कि जल महल की पाल पर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएं और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंदगी फैलाने पर भारी जुर्माना राशि वसूल की जाएं। उन्होंने कहा कि अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सामान जब्त किया जाएं और उसे छोड़ा नहीं जाएं। नहीं मानने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएं। निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने निर्देश दिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए जल महल पर सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएं और कैमरे से निगरानी भी रखी जाएं। पाल पर बोर्ड लगाकर आमजन को चेतावनी दी जाएं कि जल महल के आस पास किसी भी तरह की गंदगी करने पर भारी जुर्माना वहन करना पड़ेगा।






