Home » राजस्थान » चाकू से लोगों को डरा-धमका रहा था युवक:लसाड़िया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू जब्त किया

चाकू से लोगों को डरा-धमका रहा था युवक:लसाड़िया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू जब्त किया

सलूंबर जिले की लसाड़िया थाना पुलिस ने चाकू से लोगों को डरा-धमकाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया कि आरोपी निर्मल पिता केशुलाल मीणा(24) निवासी लकुकालेवा लसाड़िया को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सागड़ा तिराहा की तरफ आम रोड पर एक युवक शराब के नशे में चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर हैड कांस्टेबल इन्द्रलाल जाब्ते के साथ पहुंचे।

आरोपी से जब लोगों को परेशान करने का कारण पूछा तो उसने गुस्से में बताया कि मेरे खिलाफ रिपोर्ट देने वाले और शिकायत करने वाले लोगों को मैं नहीं छोडुंगा। ऐसे में पुलिस जाब्ते ने आरोपी निर्मल को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास