Home » राजस्थान » सावन के पहले दिन शिव मंदिर पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी:सिटी पैलेस में जल-दुग्ध से किया अभिषेक, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

सावन के पहले दिन शिव मंदिर पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी:सिटी पैलेस में जल-दुग्ध से किया अभिषेक, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

जयपुर में श्रावण मास की शुरुआत पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिटी पैलेस स्थित राजराजेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जल और दुग्ध से अभिषेक किया।

मंदिर में सुबह से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी। दीया कुमारी ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने जलकलश से शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया। इसके बाद आरती भी की।

पूजा में कई महिलाएं और कन्याएं भी शामिल हुईं। मंदिर में फूलों की सुगंध, धूप-दीप की लौ और घंटियों की मधुर ध्वनि से आध्यात्मिक माहौल बना। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए महादेव से आशीर्वाद मांगा।

दीया कुमारी ने कहा कि सावन का महीना आत्मिक ऊर्जा और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को सावन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि यह समय भक्ति के साथ आत्मनिरीक्षण और परोपकार का भी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में