Home » राजस्थान » जयपुर-हैदराबाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:ऐन वक्त पर आया फॉल्ट; अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 100 उड़ानें कैंसिल हुईं

जयपुर-हैदराबाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:ऐन वक्त पर आया फॉल्ट; अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 100 उड़ानें कैंसिल हुईं

एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से हैदराबाद फ्लाइट को गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। विमान 24 घंटे से ज्यादा समय से जयपुर एयरपोर्ट पर अटका है। इंजीनियर्स अब तक तकनीकी खराबी को ठीक नहीं कर सके हैं।

दरअसल, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 2872 गुरुवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर जयपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने संचालन कारणों का हवाला देकर आखिरी वक्त पर फ्लाइट को रद्द करने का फैसला किया था। इसके बाद पैसेंजर को परेशान होना पड़ा। प्लेन में कुल 175 यात्री सवार थे।

24 घंटे बाद भी नहीं हुई ठीक
जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2872 में तकनीकी खराबी आई थी। जो टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट को पता चली थी। इसे देख उन्होंने फ्लाइट रद्द करने का फैसला किया था। इसके बाद एयरलाइन कंपनी के इंजीनियर्स ने फ्लाइट की तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश की। 24 घंटे बाद भी तकनीकी खराबी को ठीक करने में सफल नहीं हो पाए हैं।

हैदराबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट भी रद्द हुई
जयपुर से एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है। हैदराबाद से यही फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है। ऐसे में गुरुवार को न सिर्फ जयपुर हैदराबाद फ्लाइट को रद्द किया गया बल्कि बेंगलुरु फ्लाइट को भी रद्द किया गया था। यही नहीं, हैदराबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट को भी रद्द किया गया। इसकी वजह से काफी पैसेंजर को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी परेशान होना पड़ा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश