राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आज कांस्टीट्यूशन क्लब में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर शामिल थे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जाटव भी बैठक में मौजूद रहे।
भरतपुर से विधायक और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुभाष गर्ग, बिजनौर से सांसद और राष्ट्रीय महासचिव चंदन चौहान गुर्जर ने भी बैठक में भाग लिया। पूर्व विधायक और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल सगीर खान, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र प्रताप चौधरी भी उपस्थित रहे।
युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इससे पहले RLD राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के साथ जयंत चौधरी का जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और RLD राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना।
बिड़ला सभागार में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज जयपुर के बिड़ला सभागार में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन का मुख्य आयोजन सुबह 11 बजे बिड़ला सभागार में होगा। चौधरी पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान एक जनहितैषी प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
RLD राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राजस्थान प्रभारी मलूक नागर, यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जाटव प्रमुख हैं। भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, बिजनौर सांसद चंदन चौहान गुर्जर और युवा RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
अवाना ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे RLD की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।






