Home » राजस्थान » अजमेर » नाबालिग के साथ स्कूल संचालक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

नाबालिग के साथ स्कूल संचालक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

अजमेर: अजमेर के अलवर गेट थाने में एक निजी प्ले स्कूल के संचालक के द्वारा स्कूल मे पढ़ने वाले मासूम बच्चे की बहन के साथ अश्लील हरकत कर दी. नाबालिग बच्ची ने घर पर अपने सारी बात बताई और परिजनों ने थाने पर पहुंच आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया.

पुलिस ने पॉक्सो की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए थाने के एएसआई नन्द भवर सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के एक निजी प्ले स्कूल मे नाबालिग पीड़िता अपने भाई को लेने गई जहां स्कूल के संचालक गजेंद्र मिश्रा के द्वारा नाबालिग को गोदी मे बैठा कर अश्लील हरकत की.

वहीं दो दिन बढ़ फिर पीड़िता अपने भाई को स्कूल लेने पहुंची तो पीड़िता को छत पर ले जाकर उसके साथ दुबारा अश्लील हरकतें की गई. स्कूल से घर पहुंची  नाबालिग ने रोते हुए अपने परिजनों को आप बीती बताई और अलवर गेट थाने पर शिकायत दे दी. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS