Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन करते 3 गिरफ्तार:सातोला का खेड़ा कोठारी नदी एरिया से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया

भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन करते 3 गिरफ्तार:सातोला का खेड़ा कोठारी नदी एरिया से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया

भीलवाड़ा जिले की कोटडी थाना पुलिस ने गुरुवार रात अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने तीन ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन बजरी परिवहन करते हुए जब्त किए और 2 बिना नंबर के ट्रैक्टर को भी डिटेन किया है।

कोटडी थाना प्रभारी महावीर कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गश्त के दौरान सातोला का खेडा कोठारी नदी से अवैध खनन में इस्तेमाल 3 वाहनों को जब्त किया।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध बजरी का खनन और परिवहन करने के आरोप में दुर्गा लाल (28) पुत्र राजू लाल कर निवासी सैलानी या भीलवाड़ा, सुनील 25 पुत्र चुन्नीलाल प्रजापत निवासी भवानी नगर भीलवाड़ा, रोशन (25) पिता रामेश्वर कालबेलिया निवासी बिलिया भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

ये थे टीम में शामिल

आरोपियों को पकड़ने गई टीम में कोटड़ी थाना प्रभावी महावीर प्रसाद, एएसआई कैलाश चंद्र,हेड कॉन्स्टेबल ओंकार सिंह,अर्जुन राम,लक्ष्मण ,आत्म प्रकाश,नवल प्रकाश,राकेश और शेर सिंह शामिल रहेI

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश