जयपुर: जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मिल रही है. जयपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई. एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने आदेश जारी किए. रैली,प्रदर्शन और धरनों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई.
चुनावी सभा के लिए भी परमिशन लेनी होगी. लाइसेंसशुदा हथियार लेकर सार्वजनिक स्थलों पर आने पर भी बैन है. शस्त्रधारकों को संबंधित थानों में अपने हथियार जमा करवाने होंगे.
आपको बता दें कि सोमवार को चुनाव आयोग की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया. इसके साथ ही राजस्थान में आचार संहिता लग गई है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 269






