Home » राजस्थान » राहगीरों को चाकू से धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सेमारी थाना पुलिस की कार्रवाई, एक नाबालिग को भी किया डिटेन

राहगीरों को चाकू से धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सेमारी थाना पुलिस की कार्रवाई, एक नाबालिग को भी किया डिटेन

सलूंबर जिले की सेमारी थाना पुलिस ने चाकू दिखाकर आने-जाने वाले राहगीरों को ​धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। थानाधिकारी गोपालकृष्ण ने बताया कि आरोपी आकाश(19) पिता मनोहरलाल मीणा निवासी अमरपुरा नई बस्ती कल्याणपुर को गिरफ्तार किया है।

9 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक हाथ में चाकू लेकर रठोड़ा मोड़ नला फला पर घूम रहे हैं और आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके साथ एक नाबालिग को डिटेन किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट