जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा के महेन्द्र कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर एवं अनुराग लाटा उप अधीक्षक पुलिस जयपुर के निर्देशन में आज दिनांक 14.07.2025 को विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना,जयपुर शहर द्वारा मुल्जिम बृजेश कुमार गुप्ता,पुत्र सतीश कुमार गुप्ता,निवासी 130, श्रीबालाजी नगर,रामपुरा रोड,सांगानेर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया।
सहायक अभियंता (एफ-तृतीय) सांगानेर द्वारा दिनांक 03.05.2024 को सतीश कुमार गुप्ता,निवासी 138,श्रीबालाजी नगर,रामपुरा रोड,सांगानेर,जयपुर के नाम से विद्युत चोरी की वीसीआर नं. 123298 भरी गयी थी,जिसपर विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना,जयपुर शहर पर मुकदमा नं. 85/2024 धारा 135, 150 में दर्ज हुआ था,जिसका अनुसंधान धूणाराम मीणा,थानाधिकारी,विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना,जयपुर शहर द्वारा प्रारम्भ किया गया।अनुसंधान के दौरान पाया गया कि बृजेश कुमार गुप्ता,राजेश उर्फ राजकुमार माली द्वारा निगम कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपने मकान पर अवैध बिजली मीटर लगाकर विद्युत चोरी करते है।
अनुसंधान के दौरान मुल्जिम बृजेश कुमार गुप्ता के विरूद्ध वि.अ.2003 की धारा 135 व 150 का अपराध बखूबी प्रमाणित पाये जाने पर मुल्जिम बृजेश कुमार गुप्ता को आज दिनांक 14.07.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय ए.डी.जे. न. 1, जयपुर महानगर-प्रथम में पेश किया गया, जिसपर न्यायालय द्वारा मुल्जिम को न्यायिक अभिरक्षा के आदेश फरमाये गये,किन्तु बहस के बाद माननीय न्यायालय द्वारा 20-20 हजार के जमानत मुचलको पर रिहा फरमाया गया।
महेन्द्र कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर ने बताया कि मामला निगम कर्मचारियों से मिलीभगत कर अवैध मीटर लगाकर बिजली चोरी किये जाने से संबंधित है,जो कि थाना हाजा पर पंजीबद्ध हुआ था।अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पाये जाने पर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।मामले में अन्य मुल्जिम भी है,जिनके विरूद्ध अपराध प्रमाणित है,जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र ही सुनिश्चित की जावेगी।





