Home » राजस्थान » बीकानेर हाउस में साप्ताहिक तीज उत्सव 2025 में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं बनी आकर्षण का केन्द्र

बीकानेर हाउस में साप्ताहिक तीज उत्सव 2025 में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं बनी आकर्षण का केन्द्र

राजस्थान की सांस्कृतिक शैली को रूबरू करवाते तीजोत्सव और हस्तशिल्प मेला में आयोजित परम्परागत खेल प्रतियोगिताएं सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे इस तीजोत्सव-2025 में गुरूवार को मेहंदी,रैम्प वॅाक,राजस्थानी नृत्य और गायन की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बहुसंख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।मेहंदी प्रतियोगिता में दिल्ली में विभिन्न स्थानों से आई प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्होंने उपस्थ्ति आंमत्रित महिला आगंतुकों को मेहंदी लगाई।मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम के लिए गठित कमेटी द्वारा चयनित किए गए विजेता प्रतिभागियों सीमा,इरतिका खान और अंशिका शुक्ला को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

तीजोत्सव में रैम्प वॅाक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।जिसमें महिला एवं पुरूषों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न रंगारंग परिधानों मे सजे-धजे प्रतिभागियों को देखकर सभी का मन हर्षित हुआ।इस प्रतियोगिता में भी पुरूष वर्ग में भरत विश्नोई,विकास एवं आशीष तथा महिला वर्ग में विजयश्री शर्मा, आरती और अक्षिता को चयनित विजेताओं के रूप में प्रमाण पत्र एवं सांत्वना पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

खेल एवं मनोरंजन प्रतियोगिताओं की श्रंखला में इस उत्सव में राजस्थानी नृत्य और गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों ने राजस्थानी संगीत पर अपने नृत्य की प्रस्तुति दी इसके साथ ही राजस्थानी गायन में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि इस साप्ताहिक तीजोत्सव में आगंतुको को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।रविवार को तीज का सवारी का आयोजन किया जाएगा।जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं विभिन्न परिधानों में इस सवारी में भाग लेकर तीज माता की आराधना कर तीज की बधाई प्रेषित करेंगी।उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलने वाले इस तीजोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्य सचिव एवं मुख्य आवासीय आयुक्त सुधांश पंत ने किया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक