Home » राजस्थान » ऑपरेशन भौकाल की बड़ी सफलता: 20,000 का इनामी बदमाश चैनाराम पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

ऑपरेशन भौकाल की बड़ी सफलता: 20,000 का इनामी बदमाश चैनाराम पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

बाड़मेर जिले की नागाणा थाना पुलिस ने अपने विशेष अभियान “भौकाल” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े और 20,000 रुपये के इनामी अपराधी चैनाराम पुत्र लुभाराम भाट को गिरफ्तार कर लिया है। चैनाराम बालोतरा जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 6 कारतूस भी बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देशों पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस और वृताधिकारी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन और थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में नागाणा पुलिस टीम ने इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
शुक्रवार 25 जुलाई की अलसुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ तस्करी में वांछित और 20 हजार रुपये का इनामी चैनाराम भाट अपने घर छीतर का पार थाना नागाणा आया हुआ है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जमील खान ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई कर चैनाराम भाट पुत्र लुभा राम को दस्तयाब किया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए।
989 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी में था वांछित
चैनाराम डोडा पोस्त तस्करी के दो बड़े मामलों में वांछित था:
आरोपी तस्कर थाना बायतु के प्रकरण में 679 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की तस्करी शामिल है। इसी मामले में एसपी बालोतरा ने उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे जिला स्तर पर टॉप-10 अपराधियों में चिह्नित किया था। थाना बेकरिया उदयपुर के प्रकरण में 310 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की तस्करी शामिल है।
आरोपी चैनाराम लगभग 989 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की तस्करी से जुड़े मामलों में फरार चल रहा था। वह एक शातिर अपराधी है जो पुलिस को चकमा देने में माहिर था। इसके खिलाफ पहले भी 4 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। नागाणा पुलिस टीम, विशेष रूप से कांस्टेबल कंवरा राम और कांस्टेबल जोगा राम की इस ऑपरेशन में विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद