Home » राजस्थान » डीग जिले में जर्जर भवनों की सूची तत्काल उपलब्ध करवाए अधिकारी- जिला कलेक्टर

डीग जिले में जर्जर भवनों की सूची तत्काल उपलब्ध करवाए अधिकारी- जिला कलेक्टर

डीग, 25 जुलाई। जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल ने शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया कि वे तत्काल जिले में मौजूद जर्जर भवनों की सूची उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी अधिकारी द्वारा की गई लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जर्जर भवनों को चिन्हित करने के लिए विशेष रूप से शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, स्वायत्त शासन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि यदि कोई भी भवन जर्जर अवस्था में तो उसे तुरंत खाली करवाया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जर्जर विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं चिकित्सालय में सेवाएं आवश्यक रूप से रोक कर सुरक्षित स्थान पर संचालित की जाए।

बैठक में झालावाड़ और अलवर में हुए हादसों से सीखते हुए प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसडीएच नगर, शीश महल, कुम्हेर तहसील सहित अन्य भवनों के मरम्मत व अप्रयुक्त घोषित करने के निर्देश दिए गए। श्री कौशल ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वीसी के माध्यम से आवश्यक रूप से निर्देशित किया कि वे ग्रासरूट लेवल तक निर्देशों की क्रियान्विति करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने हादसों से सबक लेते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने में विलंब न करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेवीवीएनएल को ढीले तारों और असुरक्षित रूप से रखे गए ट्रांसफार्मर के संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए। वही बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि जर्जर भवनों को लेकर निर्देशों की पालना में लापरवाही बरतने वालों अधिकारियों कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए उचित करवाई अमल में लाई जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक