Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर नगर निगम हेरिटेज 26 जुलाई को मनाएगा सिंजारा तीज महोत्सव

जयपुर नगर निगम हेरिटेज 26 जुलाई को मनाएगा सिंजारा तीज महोत्सव

नगर निगम हेरिटेज जयपुर की ओर से 26 जुलाई शनिवार को सिंजारा तीज महोत्सव आयोजन किया जाएगा।हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव के नेतृत्व में आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में होने वाले इस आयोजन में शहरवासियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी किए जाएंगे।इस संबंध में हेरिटेज निगम की सांस्कृतिक समिति चेयरमैन ज्योति चौहान ने बताया कि सिंजारा तीज महोत्सव में राजस्थानी संस्कृति और सभ्यता को दर्शाया जाएगा। जिसमें कई प्रतियोगिता आयोजित की गई है।मेंहदी प्रतियोगिता,साफा बंधाई प्रतियोगिता, लहरिया प्रतियोगिता,बनी ठनी प्रतियोगिता का आयोजन शहरवासियों के लिए किया जाएगा।इन आयोजन में नगर निगम हेरिटेज के समस्त चेयरमैन,पार्षद,निगम अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे।वहीं हरियाली तीज के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।जिसमें राजस्थानी कलाकार विशेष प्रस्तुति देंगे।

महिलाओं को नवाजा जाएगा नारी तू नारायणी सम्मान से,पारंपरिक खेल का भी होगा आयोजन

वहीं महिला एवं बाल विकास समिति चेयरमैन अंशु शर्मा ने बताया कि सिंजारा तीज महोत्सव के अवसर पर नारी सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए शहर की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी तू नारायणी सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा टेलेंट राउंड, डांस कंपीटिशन भी किए जाएंगे।
वहीं,शहरवासियों को पारंपरिक खेल भी खिलाए जाएंगे,जिनमें रुमाल झपट्टा, म्यूजिकल चेयर,खो खो,सितोलिया जैसे पुराने खेल का आयोजन भी किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)