Home » राजस्थान » राजस्थान तीजोत्सव 2025 में हस्तकला उत्पादों ने मचाई धूम

राजस्थान तीजोत्सव 2025 में हस्तकला उत्पादों ने मचाई धूम

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 30 जुलाई तक चलने वाले साप्ताहिक तीजोत्सव—2025 में राजीविका और रूडा संस्थाओं के माध्यम से आए हस्त कलाकारो द्वारा निर्मित हस्त उत्पादों ने धूम मचाई हुई है।इन उत्पादों को खरीदने के लिए दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक विशेषकर महिलाएं आकर इन स्टॅाल्स पर अपनी पंसदीदा खरीदारी कर रही हैं।शुक्रवार को बांग्लादेश उच्चायोग वरिष्ठ अधिकारी सुश्री सामिया इसरत रोनी ने शिल्प मेले और खाद्य उत्सव का दौरा किया।नई दिल्ली में राजस्थान की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने रोनी का अभिनंदन करते हुए उन्हें राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प को दर्शाती एक स्मारिका प्रेषित की।साथ ही उन्होंने इसरत रोनी को मेले के सभी स्टॅाल्स का अवलोकन करवाते हुए तीजोत्सव की थीम और तीज की परंपरा के साथ ही राजस्थानी संस्कृति में इसके महत्व से परिचित कराया।तीजोत्सव मेले के अवलोकन के उपरांत रोनी ने मेले में राजस्थानी हस्तशिल्प कलाकारों और कारीगरों से उत्पादों की बनाने की विधि और उसके उपयोग की पूर्ण जानकारी ली।उन्होंने सभी हस्तकलाकारों से उनकी कला की प्रषंसा कर उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

सप्ताहांत पर होगें विशेष कार्यक्रम

तीजोत्सव में सप्ताह के अंअन्तिम दिनों में दर्शकों और आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।राजस्थान पर्यटन द्वारा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।लगभग 2 घंटे चलने वाली इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लोक कलाकार अपनी संगीतमय प्रस्तुति प्रस्तुत करेगे।इसके अतिरिक्त तीज त्योहार की सबसे विशेष तीज सवारी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों महिलाएं विभिन्न रंगीन परिधानों में तीज सवारी के रूप में तीज माता की आराधना करेंगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद