Home » राजस्थान » पर्यटन,कला एवं संस्कृति के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने सेन्ट्रल पार्क स्थित गाँधी वाटिका का किया निरीक्षण

पर्यटन,कला एवं संस्कृति के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने सेन्ट्रल पार्क स्थित गाँधी वाटिका का किया निरीक्षण

प्रमुख शासन सचिव पर्यटन,कला एवं संस्कृति राजेश यादव ने जयपुर के सेन्ट्रल पार्क स्थित गाँधी वाटिका का शुक्रवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक पंकज धरेन्द्र तथा गांधी वाटिका के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहें।

प्रमुख शासन सचिव,पर्यटन राजेश यादव ने कई स्थानों पर संग्रहालय में राइटअप स्टैंडी लगाने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने क्यू आर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाये जाने के भी निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने स्कूल / कॉलेज शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क पर कर छात्र-छात्राओं को गांधी वाटिका में भ्रमण करवाये जाने के लिए प्रेरित कराने हेतु भी निर्देश दिए।साथ ही यादव ने म्यूजियम में हिन्दी ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करवाकर पर्यटकों की डिमाण्ड अनुसार दिखाया जाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ प्रदर्शित गाँधी जी से जुड़ी सामग्री की बुकलेट छपवाने और इस संग्राहालय के सम्बन्ध में डिजिटल जानकारी अन्य पर्यटक स्थलों पर प्रदर्शित किये जाने के निर्देश दिए।प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में लाईब्रेरी में पुस्तकों की संख्या को बढ़ाने और रेफरेन्स लाइब्रेरी के रूप में तैयार किया जाने निर्देश दिए।प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को चालू किया जाने एवं उपलब्ध जगहों को यथोचित किराये के साथ संस्थानों को उपलब्ध करवाये जाने के निर्देश दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)