Home » राजस्थान » ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की

ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की

ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर शुक्रवार को चूरू जिले के सालासर आए और बालाजी मंदिर में धोक लगाई। ऊर्जा राज्य मंत्री नागर ने धर्मपत्नी अरूणा नागर सहित बालाजी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की और देश— प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
सालासर बालाजी मंदिर में पुजारी परिवार ने पूजा-अर्चना करवाई तथा बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर मंत्री हीरालाल नागर का स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर आमजन ने अंचल की ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित समस्याएं बताईं,जिस पर ऊर्जा राज्य मंत्री नागर ने डिस्कॉम अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।ऊर्जा राज्य मंत्री नागर ने सालासर में श्रीबालाजी गौशाला में गायों को चारा खिलाया व गौशाला में व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने गौशाला में गायों के लिए चारे, छाया,पेयजल,चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अच्छी व्यवस्थाओं के लिए सराहना की।इससे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री नागर ने डूंगर बालाजी मंदिर में धोक लगाई व दर्शन कर पूजा—अर्चना की। उन्होंने हरीतिमा ढ़ाणी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद