Home » राजस्थान » खाटूश्यामजी मंदिर के पट 19 घंटे के लिए रहेंगे बंद:25 जुलाई को रात 10 बजे से नहीं होंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा और तिलक होगा

खाटूश्यामजी मंदिर के पट 19 घंटे के लिए रहेंगे बंद:25 जुलाई को रात 10 बजे से नहीं होंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा और तिलक होगा

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 26 जुलाई (शनिवार) को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा और तिलक के कारण मंदिर के पट बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री कालू चौहान ने बताया- खाटूश्यामजी मंदिर में विशेष सेवा-पूजा व तिलक के चलते आम भक्तों के लिए दर्शन 25 जुलाई को रात 10 बजे से 26 जुलाई को शाम 5 बजे तक यानी 19 घंटे तक बंद रहेंगे। भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन 26 जुलाई शाम 5 बजे के बाद ही हो पाएंगे।

मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे इस समय में मंदिर की व्यवस्था में सहयोग करें। 26 जुलाई को शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन के लिए आएं ताकि पूजा और अनुष्ठान सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines