Home » राजस्थान » फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का मामला:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पैसों के लालच में रजिस्ट्री के वक्त बने थे गवाह

फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का मामला:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पैसों के लालच में रजिस्ट्री के वक्त बने थे गवाह

अजमेर में फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री करवा कर जमीन हड़पने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी से पैसों के लालच में फर्जी रजिस्ट्री करवाते वक्त गवाह बने थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिविल लाइन थाने की सब इंस्पेक्टर भारती गिरीराज ने बताया कि मई 2025 में जयपुर निवासी हरनाम सिंह की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उनकी घुघरा गांव में जमीन है। जिन्हें कुछ दिनों पहले पता चला कि फर्जी दस्तावेज से पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति के द्वारा रजिस्ट्री करवा कर जमीन हड़पी गई है।

पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने जांच करते हुए पूर्व में मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

दो आरोपी और गिरफ्तार

सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही थी। टीम ने जांच करते हुए बालूपुरा आदेश नगर निवासी राकेश नवल (25) और पहाड़गंज निवासी वीरू कुमार(25) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी के द्वारा जब फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री करवाई गई तब यह दोनों गवाह बने थे।

पैसों के कुछ लालच में आकर इन्होंने गवाही दी थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद