Home » राजस्थान » अजमेर में युवती से गैंगरेप:आरोपी ने शादी का झांसा दिया, पिता और भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप

अजमेर में युवती से गैंगरेप:आरोपी ने शादी का झांसा दिया, पिता और भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप

अजमेर में एक 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के पिता और भाई पर भी रेप करने का आरोप लगाते हुए क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने बीती रात गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच सीओ रुद्र प्रकाश शर्मा कर रहे हैं। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ सालों से वह युवक के साथ रह रही थी। इस दौरान दोनों में फिजिकल रिलेशन बन गए।

दवाई देकर अबॉर्शन करवाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने आरोपी से शादी करने को कहा, उससे मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के पिता और भाई ने भी उसके साथ रेप किया। पहले भी इसकी शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रेग्नेंट भी हो गई लेकिन आरोपी ने उसे गोली खिलाकर अबॉर्शन करवा दिया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में