Home » राजस्थान » जयपुर में संगीत सभा का आयोजन, राजीव अरोड़ा ने किया कलाकारों का सम्मान

जयपुर में संगीत सभा का आयोजन, राजीव अरोड़ा ने किया कलाकारों का सम्मान

जयपुर। संगम कल्चरल फाउंडेशन द्वारा होटल आर्य निवास, संसार चंद्र रोड पर आयोजित “पंडित चिरंजी लाल तंवर” को समर्पित मासिक संगीत सभा कार्यक्रम में रविवार को संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में सुरों का एक भव्य संगम देखने को मिला।

इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन के मुख्य अतिथि आम्रपाली ज्वेल्स के फाउंडर डायरेक्टर, पूर्व राज्य मंत्री श्री राजीव अरोड़ा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की तथा मंच पर उपस्थित कलाकारों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में ख्यात संतूर वादक अनवर हुसैन ने राग किरवाणी में आलाप, जोड़ और झाला की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके वादन में मधुरता, सुकून और गहरी तैयारी का सुंदर समावेश देखने को मिला। इसी के साथ तबला वादक दिनेश खिंची की उम्दा संगत ने श्रोताओं का मन मोह लिया।

इस अवसर पर राजीव अरोड़ा ने कहा, “ऐसे आयोजनों से जयपुर की सांस्कृतिक विरासत और संगीत की परंपरा को नई ऊर्जा मिलती है। पंडित चिरंजी लाल तंवर जी जैसे महान संगीत साधकों को समर्पित यह मंच नई पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत के प्रति प्रेरित करने का कार्य कर रहा है।”

कार्यक्रम में गुरु माँ गीता देवी, विदुषी कलापीनी कोमकली, श्री चंद्र सुराना, श्री अजित बंसल एवं श्रीमती नीलिमा बंसल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष श्री सुनील सिंह तंवर ने अतिथियों और कलाकारों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन ने जयपुर की सांस्कृतिक शाम को अविस्मरणीय बना दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में