Home » राजस्थान » ‘NCERT की किताबों में इतिहास से छेड़छाड़ किया गया’:कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ बोले- इस तरह के प्रयासों का पुरजोर विरोध करेंगे

‘NCERT की किताबों में इतिहास से छेड़छाड़ किया गया’:कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ बोले- इस तरह के प्रयासों का पुरजोर विरोध करेंगे

प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ गुरुवार रात नाथद्वारा के न्यू कॉटेज पहुंचे, जहां नगर कांग्रेस की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, पंचायत जिला अध्यक्ष अजय गुर्जर, महेश सनाढ्य, विशाल उपाध्याय, शीतल पालीवाल, चन्द्रभान सिंह चौधरी, युवराज चौधरी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान राठौड़ ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार संविधान में बदलाव कर गरीबों और वंचितों का हक मारने की साजिश कर रही है। हाल ही में NCERT की किताबों में इतिहास से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें राजस्थान की कई रियासतों को मराठा साम्राज्य का हिस्सा बताया गया है, जो पूरी तरह से गलत है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के प्रयासों का पुरजोर विरोध करेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में