Home » राजस्थान » डोडा-पोस्त तस्कर प्रोडक्शन वारंट पर बालोतरा से गिरफ्तार:10 हजार रुपए का इनाम था घोषित, वांटेड बदमाश पर 3 मामले है दर्ज

डोडा-पोस्त तस्कर प्रोडक्शन वारंट पर बालोतरा से गिरफ्तार:10 हजार रुपए का इनाम था घोषित, वांटेड बदमाश पर 3 मामले है दर्ज

बाड़मेर जिले की ग्रामीण थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी थाने के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। वांटेड 18 माह से फरारी काट रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- आरोपी के लंबे समय से फरार होने से गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। जिला स्तर के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज है। इसमें बाड़मेर ग्रामीण थाने में 1, पचपदरा और कल्याणपुर थाने में 1-1 मामल दर्ज है।

बीते दिनों बालोतरा पुलिस ने किया था गिरफ्तार साल 2024 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा-पोस्त जब्त किए थे। मादक पदार्थ सप्लायर सफी खान पुत्र रहमान खान निवासी सिधियो की ढाणी पचपदरा, बालोतरा को प्रोडक्शन वारंट पर बालोतरा जेल से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे कि आरोपी को बालोतरा पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था, उसके बाद जेल भेजा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में