Home » राजस्थान » बाड़मेर में 24 ग्राम स्मैक के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार:नाकाबंदी में धर दबोचा, बाइक भी की जब्त

बाड़मेर में 24 ग्राम स्मैक के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार:नाकाबंदी में धर दबोचा, बाइक भी की जब्त

बाड़मेर जिले की सेड़वा पुलिस ने 24.37 ग्राम स्मैक के साथ 2 बदमाशों केा गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों से 1 बाइक भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- सूचना मिलने पर गांव बाधा में नाकाबंदी की गई। आने-जाने वालों की चैकिंग शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को रुकवाकर सवार दिनेश कुमार पुत्र हरीराम निवासी बाधा और शेरूखान पुत्र हासम खान निवासी पांचरलाल बाखासर से पूछताछ की गई। पूछताछ में अंसतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी तलाशी ली गई। दिनेश कुमार के पास से 24 ग्राम 37 मिलीग्राम स्मैक मिली। इसके बाद मादक पदार्थ स्मैक और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ सेड़वा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ हनुमानाराम निवासी माणकी से खरीदना बताया है। पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है। आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का 1 मामला दर्ज है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल पवन कुमार की अहम भूमिका रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में