जयपुर में एक नर्सिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह कमरे में चद्दर के फंदे से लटका मिला। सांगानेर सदर थाना पुलिस को कमरे में घुसने के लिए ग्राइंडर से गेट काटना पड़ा। पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
SHO (सांगानेर सदर) अनिल कुमार ने बताया
भीलवाड़ा के शाहपुरा निवासी प्रियांशु चावला (22) पुत्र श्यामलाल ने सुसाइड किया है। वह आरके पुरम सीतापुरा में किराए से रहकर प्राइवेट कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। प्रियांशु ने अपने कमरे में देर रात चद्दर का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह परिजनों के कॉल करने पर प्रियांशु ने अटेंड नहीं किया। मकान मालिक को कॉल कर प्रियांशु से बात करवाने की कहा गया। मकान मालिक के काफी खटखटाने व आवाज देने के बाद भी प्रियांशु ने गेट नहीं खोला।

परिजनों के साथ ही सांगानेर सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। अनहोनी के अंदेशे के चलते सूचना पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर गेट खोलने की कोशिश की। ग्राइंडर से गेट को काटकर पुलिस अंदर पहुंची। कमरे में पहुंचने पर पुलिस को प्रियांशु का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौका-मुआवना कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।
अनजान व्यक्ति पर हत्या का शव
मृतक के पिता श्यामलाल ने सांगानेर सदर थाने में अनजान व्यक्ति के खिलाफ हत्या का शक जाहिर कर मामला दर्ज करवाया है। श्यामलाल का कहना है प्रियांशु की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर हत्या का रूप दिया गया है। कमरा अंदर से बंद होने के बाद भी बाहर जाने के लिए छोटी खिड़की खुली हुई मिली है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





