Home » राजस्थान » सहकारिता मंत्री से मिले कोऑपरेटिव के कर्मचारी:टाइम पर डीपीसी नहीं होने और ग्रेड-पे में संशोधन समेत अन्य मांगे पूरी करने की मांग

सहकारिता मंत्री से मिले कोऑपरेटिव के कर्मचारी:टाइम पर डीपीसी नहीं होने और ग्रेड-पे में संशोधन समेत अन्य मांगे पूरी करने की मांग

राजस्थान कोऑपरेटिव सर्विस में लगे कार्मिकों का एक प्रतिनिधि मंडल आज सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक से मिला। यहां कार्मिकों ने मंत्री से विभाग के कर्मचारियों की टाइम पर डीपीसी नहीं होने और ग्रेड-पे में संशोधन करने समेत अन्य मांगे रखी। कर्मचारियों का मांग पत्र लेकर मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर जल्द नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबऑर्डिनेट सर्विसेज से जुड़े कर्मचारियों-अधिकारियों का एक दल आज अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर मिलने सहकारिता मंत्री से मिला। एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित्रा चौधरी के नेतृत्व में मिले इस दल ने मंत्री दक को ज्ञापन देकर कोऑपरेटिव इंस्पेक्टरों सालों से लंबित वेतन विसंगति को दूर करने, टाइम बाउंड डीपीसी करने, सर्विस रूल्स में व्याप्त असमानताओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

ज्ञापन देकर एसोसिएशन के पदाधि​कारियों ने बताया- विभाग के इंस्पेक्टरों का अन्य समकक्ष विभागों की तुलना में कार्यभार अधिक है और उनके पास संसाधन बहुत कम। बावजूद इसके इन्हें समय पर पदोन्नति नहीं मिल रही। उन्होंने बताया

एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित्रा चौधरी ने बताया- इस संबंध में एसोसिएशन के अन्य लोगों ने अलग-अलग जिलों में जिला सहकारिता अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे है और राज्य स्तर पर प्रस्तुत मांगों को दोहराया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक