Home » राजस्थान » सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:आरोपी के मोबाइल और अकाउंट की चल रही जांच

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:आरोपी के मोबाइल और अकाउंट की चल रही जांच

चौमूं थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच चल रही है।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी पटवार भवन के पास चौमूं निवासी शोयब खान पुत्र लियाकत अली पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट की थी। इस पोस्ट से दो पक्षों में झगड़ा होने की संभावना बन गई थी। सूचना मिलते ही प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने यह टिप्पणी स्वयं की थी या किसी के उकसावे पर की। साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने से बचना चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा