Home » राजस्थान » जयपुर में ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी, मौत:स्कूल से लौट रही थी घर, रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय टकराई

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी, मौत:स्कूल से लौट रही थी घर, रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय टकराई

जयपुर में शुक्रवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। सात साल की बेटी को लेकर मां स्कूल से घर लौट रही थी। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन से टकराने से उनकी मौत हो गई। बिंदायका थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया- हादसे में सोडाला के सिविल लाइन निवासी सुशीला (38) पत्नी श्रीराम सैनी व उनकी बेटी टीपू (7) की मौत हो गई। बिंदायका रेलवे स्टेशन के पीछे सरकारी स्कूल में सुशीला टीचर के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार सुबह बेटी टीपू की तबीयत खराब होने के कारण सुशीला उसे अपने साथ स्कूल ले आई थी। दोपहर करीब 2 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह बेटी को लेकर घर जाने के लिए निकली थी।

बिंदायका रेलवे स्टेशन के पास बेटी को लेकर मां रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी। अजमेर की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए दोनों शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में