Home » राजस्थान » ट्रैक्टर चोरी में 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 वारदात कबूलीं:उपयोग में ली बोलेरो जब्त, एक आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलेगी पुलिस

ट्रैक्टर चोरी में 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 वारदात कबूलीं:उपयोग में ली बोलेरो जब्त, एक आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलेगी पुलिस

अजमेर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग ली गई बोलेरो भी बरामद कर ली है। आरोपियों ने तीन वारदात कबूली हैं। इसमें दो पीसांगन व एक ब्यावर जिले की है। आरोपियों में तीन तीन थानों का स्थायी वारंटी जगदीश गुर्जर भी है। जिसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया-

QuoteImage

मेवाडिया-पीसांगन निवासी महावीर सिंह पुत्र शंकर सिंह रावत ने रिपोर्ट दी कि 11 जुलाई को उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली मेवाडिया रोड पीसांगन पैट्रोल पम्प के पास खड़ी की थी। सुबह देखा तो नहीं मिली।

QuoteImage

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शौक-मौज करने के लिए अपने साथियों के साथ रात में रैकी करते थे और सुनसान जगह व घरों के बाहर खड़े ट्रैक्टर चोरी कर लेते थे। बाद में इनको सस्ते दामों में बेचते थे।

बरामद किए गए बोलेरो व ट्रेक्टर।
बरामद किए गए बोलेरो व ट्रेक्टर।

इनको किया गिरफ्तार

  • जगदीश पुत्र कालूराम जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी भटसूरी पुलिस थाना पीसांगन जिला अजमेर।
  • दियाल उर्फ दयाल पुत्र नानू जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी भटसूरी पुलिस थाना पीसांगन जिला अजमेर
  • जगदीश पुत्र रायमल जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी श्यामपुरा पुलिस थाना रास जिला ब्यावर ।
  • राधे श्याम पुत्र प्रभूराम जाति गुर्जर उम्र 25 साल निवासी प्रतापपुरा पुलिस थाना पीसांगन जिला अजमेर।
  • राजपाल उर्फ राजू पुत्र कानाराम जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी श्यामपुरा पुलिस थाना रास जिला ब्यावर।
  • रामपाल सिंह पुत्र नर सिंह जाति विश्नोई पुलिस थाना भोपालगढ हाल पुलिस थाना माता का थान जिला जोधपुर शहर।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।