जयपुर के एक अपार्टमेंट में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने एक फ्लैट में चोरी की कोशिश की। बाइक पर आए बदमाशों ने लॉक तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुनकर लोग जाग गए। इसके बाद चोर भाग गए। मामला महेश नगर थाने का है। अपार्टमेंट में लगे CCTV फुटेज में चोर नजर आए है।

लोगों के जागने पर भागे बदमाश पुलिस ने बताया- रामनगर विस्तार में मां केसर देवी स्कूल के पास स्थित अपार्टमेंट में चोर घुसे थे। तीन मंजिल अपार्टमेंट में जितेंद्र भारद्वाज अपने परिवार सहित फ्लैट में रहते है। बाइक से आए बदमाश अपार्टमेंट का गेट खोलकर अंदर घुसे। इसके बाद जितेंद्र के फ्लैट में चोरी के लिए लॉक तोड़ने की कोशिश की।
फ्लैट में मौजूद लोगों के जागने का पता चलने पर बदमाश फरार हो गए। अपार्टमेंट के बाहर लगे CCTV फुटेज देखने पर बाइक पर आए नकाबपोश बदमाश नजर आए। महेश नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।






